सेमलिया हीरा दलोदा मार्ग बंद रहा हजारों लोग परेशान हुए छोटी पुल बनी लोगों की बड़ी परेशानी
August 07, 2019SKNEWS@राहुल धनोतिया के साथ हारून कुरेशी कि रिपोर्ट सुबह से सेमलिया हीरा दलोदा मार्ग बंद रहा हजारों लोग परेशान हुए
छोटी पुल बनी लोगों की बड़ी परेशानी
एक मोटरसाइकिल सवार जागीरा पुलिया के नीचेलोगों ने जान जोखिम में डाल डालकर मोटरसाइकिल ढूंढी फिर भी ना मिली मोटरसाइकिल
सेमलिया हीरा ग्राम सेमलिया हीरा सोमड़ी नदी के पुल के ऊपर पानी होने की वजह से सेमलिया हीरा दलोदा मार्ग सुबह से 1:00 बजे तक बंद रहा बारिश के चलते छोटी पुलिया होने के कारण पानी पुलिया पर आने पर आने जाने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी हालांकि सुबह से पुल पर पानी जा रहा था 1:00 बजे के लगभग पानी कम पड़ने लगा लोग आने जाने लगे,,,, सुबह में स्कूल के बच्चे को भी बड़े परेशानी उठानी पड़ी कहीं बच्चे पुलिया पर पानी देखकर घर की तरफ निकल पड़े तो कई बच्चे जान जोखिम में डालकर की पुलिया पर जिसमें ना पुलिया पर चौकीदार की उपस्थिति ना दलोदा थाने के कोई जवान,,,,,,, लगभग 1:00 बजे पुलिया पर पानी कम होने के कारण लोग आने जाने लगे जिसमें ग्राम गुलियाना के प्रभु लाल माली ने भी अपनी मोटरसाइकिल से पुलिया पार करते समय संतुलन बिगड़ा जिसमें मोटरसाइकिल समेत पुलिया के नीचे जा गिरे जिसमें प्रभु लाल माली को लोगों द्वारा बाहर निकाल लिया मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे पानी में बह गई,,, जिसमें कई लोगों ने मोटरसाइकिल जान जोखिम में डालकर रस्सी के माध्यम से मोटरसाइकिल ढूंढने की कोशिश की पर मोटरसाइकिल नहीं मिली,, कुछ ही देर में दलोदा थाना के जवान महेंद्र सिंह जी सेमलिया हीरा पहुंचे दलोदा थाना के जवान राम कृष्ण नागदा ने बताया कि सोमली नदी उफान पर चल रही इसके कारण थाने में ज्यादा जवान नहीं है इस कारण सुबह से यहां कोई जवान आ नहीं पाया,,,,,, चौकीदार की लापरवाही से हो सकते हैं बड़े हादसे,,, करनाखेड़ी नंदावता करजू अकोदडा
राकोदा के लोग दलौदा के लिए रोज इसी पलीया पर होकर गुजरते हैं जिसमें विनोद मालवीय ने बताया कि पुलिया छोटी होने के कारण बड़ी परेशानी आती है शासन ध्यान दे नहीं तो यहां बड़ा हुआ हादसा हो सकता है
विनोद मालवीय ग्राम वासी सेमलिया हीरा


0 comments