नीमच धनगर गायरी समाज का जिलास्तरीय दीपावली मिलन समारोह कल रविवार को 12 बजे राधा कृष्ण मंदिर खजूरी पर रखा गया है जिसमें सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी व भादवा माता धर्मशाला के उपर भी चर्चा की जावेगी।उपरोक्त जानकारी जिला महासभा अध्यक्ष मानक धनगर रूपावास व मेवाड़ा गायरी टाइम्स चैनल चीफ एडिटर गोपाल गायरी खजुरी द्वारा दी गई।
नीमच*पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के मार्गदर्शन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लगातार सफलता मिल रही है यातायात पुलिस नीमच द्वारा भी शहर में कार्यवाही जारी है यातायात प्रभारी राम सिंह राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक 13 नवंबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई जिसमें यातायात* *मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में 34 चालन बनाकर ₹14250 शमन शुल्क वसूला गया यातायात प्रभारी ने बताया कि उक्त कार्यवाही सतत जारी रहेगी प्रभारी राम सिंह राठौर ने बताया की आमजन दो पहिया वाहन* *चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगावे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें शराब पीकर वाहन न चलावे। एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें*
आपातकालीन परिस्थितियों में दिन रात लोगो की सेवा करने वाली 108 एम्बुलेंस थाना मनासा में हुई सफल डिलेवरी
कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम टामोटी निवासी सुगना बाई पति प्रकाश भील उम्र 25 साल को प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण मनासा थाना 108 एम्बुलेंस को कॉल किया जब एम्बुलेंस गांव से महिला को लेकर चली और गांव से थोड़ी दूर चलने पर गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी तो अनुभवी स्टाफ ई एम टी सोनु सिंह चन्द्रावत एवम पायलेट रमेशचंद्र पाटीदार ने एम्बुलेंस को एक साइड में रोक कर सूझबूझ के साथ डिलेवरी वही करवाने का निर्णय लिया और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया तथा जच्चा बच्चा दोनो को स्वस्थ अवस्था मे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कुकड़ेश्वर भर्ती करवाया एवम परिवार वालो ने के 108 स्टाफ को धन्यवाद दिया।
कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम टामोटी निवासी सुगना बाई पति प्रकाश भील उम्र 25 साल को प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण मनासा थाना 108 एम्बुलेंस को कॉल किया जब एम्बुलेंस गांव से महिला को लेकर चली और गांव से थोड़ी दूर चलने पर गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी तो अनुभवी स्टाफ ई एम टी सोनु सिंह चन्द्रावत एवम पायलेट रमेशचंद्र पाटीदार ने एम्बुलेंस को एक साइड में रोक कर सूझबूझ के साथ डिलेवरी वही करवाने का निर्णय लिया और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया तथा जच्चा बच्चा दोनो को स्वस्थ अवस्था मे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कुकड़ेश्वर भर्ती करवाया एवम परिवार वालो ने के 108 स्टाफ को धन्यवाद दिया।
मनासा-विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शासकोय रा वि महाविद्यालय मनासा की टीम ने विजय प्राप्त की। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मनासा रामपुरा, नीमच, जावद, आर बी एस कॉलेज की टीम ने सहभागिता की। बहुत ही रोमांचक फाइनल मैच पी जी कॉलेज नीमच और मनासा कॉलेज के बीच हुआ जिसमे मनासा कॉलेज 6 पॉइंट से विजय हुई। टीम के साथ स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ जगदीश विजयवर्गीय एवम डॉ आशीष द्विवेदी उपस्थित रहे।
मनासा-कुकड़ेश्रर के अन्तर्गत समीपस्थ ग्राम पंचायत फोफलिया के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जिवन लीला समाप्त की थाना कुकड़ेश्वर से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 2 नवंबर शनिवार को प्रातः 9:00 से 10:00 के बीच रावत परिवार के लोग व सरपंच ने कुकड़ेश्वर थाने में सूचना दी कि प्रेम पिता रामचंद्र रावत उम्र 25 वर्ष करीब ने अपने कवेलू के मकान के अंदर बल्ली से गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली सूचना पर कुकड़ेश्वर थाने से थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल दलबल सहित गांव फोफलिया घटनास्थल पहुंची जहां पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर लाश को फंदे से उतारा व मर्ग कायम कर जांच में लेते हुए परिजनों से पूछताछ की आत्महत्या मृत्यु का कारण नहीं मिल पाया पुलिस जांच कर रही है परिजनों को सरपंच की उस्थिति में लाश को पीएम के लिए मनासा भेजा गया पीएम पश्चात मृतक की लाश को परिजन को सुपुत्र कर दी गई पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है
मनासा -मनासा में दीपावली, अन्नकूट, विश्वकर्मा जयंती व गोवर्धन के त्योहार एवं.गौ माता की पूजा अर्चना कर बडे धूमधाम से मनाया गया । हालांकि इस बार दीपावली पर बाजारों में रौनक कम देखने को मिली। दुकानदारों का कहना था कि इस बार पहले की तरह सेल नहीं हुई। उनका मानना है कि धान की फसल में आई मंदी के चलते भी इस बार लोग कम*मनासा : मनासा में दीपावली, अन्नकूट, विश्वकर्मा जयंती व गोवर्धन के त्योहार एवं.गौ माता की पूजा अर्चना कर बडे धूमधाम से मनाया गया । हालांकि इस बार दीपावली पर बाजारों में रौनक कम देखने को मिली। दुकानदारों का कहना था कि इस बार पहले की तरह सेल नहीं हुई। उनका मानना है कि धान की फसल में आई मंदी के चलते भी इस बार लोग कम खरीददारी करने निकले। उधर इस बार गुरू ग्रंथ साहब की बेअदबी को लेकर सिख बिरादरी के लोगों ने दीपावली के मौके पर अपने घरों में अंधेरा रखा और त्योहार नहीं मनाया। डॉ.मुखत्यार ¨सह, गुलाब ¨सह, साहब ¨सह, खुश¨वद्र ¨सह, मनदीप्र ह¨रद्र व सतनाम ¨सह ने बताया कि उन्होंने काली दीपावली मनाई है। उधर कस्बे के पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड सदर बाजार , चौपड़ गट्टा , रामपुरा नाका , मंदसौर नाका , रामतलाई , भाटखेड़ी नाका मनासा के लगभग सभी मंदिरों में अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। अपने प्रवचन के दौरान गोवर्धन का महत्व बताते हुए आचार्य रविदत्त शास्त्री ने कहा कि इंद्र के क्रोध को शांत करने के लिए भगवान कृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और उसके नीचे सभी ब्रजवासियों ने इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए शरण ली। ब्रह्मा जी ने इंद्र को भगवान श्रीकृष्ण के परब्रह्म परमात्मा होने की बात बताई तो इंद्र ने लज्जित होकर भगवान से क्षमा याचना की और पूजा अर्चना की। उसी दिन से लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर गोवर्धन को भोग लगाते है और प्रसाद वितरित करते है। रात को गो से गोवर्धन का उपवर्धन करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि अन्नकूट का उत्सव इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन खरीफ की फसलों से प्राप्त अनाज एवं नई सब्जियों का बनाकर भगवान विष्णु का भोग लगाया जाता है, ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है।* खरीददारी करने निकले। उधर इस बार गुरू ग्रंथ साहब की बेअदबी को लेकर सिख बिरादरी के लोगों ने दीपावली के मौके पर अपने घरों में अंधेरा रखा और त्योहार नहीं मनाया। डॉ.मुखत्यार ¨सह, गुलाब ¨सह, साहब ¨सह, खुश¨वद्र ¨सह, मनदीप्र ह¨रद्र व सतनाम ¨सह ने बताया कि उन्होंने काली दीपावली मनाई है। उधर कस्बे के पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड सदर बाजार , चौपड़ गट्टा , रामपुरा नाका , मंदसौर नाका , रामतलाई , भाटखेड़ी नाका मनासा के लगभग सभी मंदिरों में अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। अपने प्रवचन के दौरान गोवर्धन का महत्व बताते हुए आचार्य रविदत्त शास्त्री ने कहा कि इंद्र के क्रोध को शांत करने के लिए भगवान कृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और उसके नीचे सभी ब्रजवासियों ने इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए शरण ली। ब्रह्मा जी ने इंद्र को भगवान श्रीकृष्ण के परब्रह्म परमात्मा होने की बात बताई तो इंद्र ने लज्जित होकर भगवान से क्षमा याचना की और पूजा अर्चना की। उसी दिन से लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर गोवर्धन को भोग लगाते है और प्रसाद वितरित करते है। रात को गो से गोवर्धन का उपवर्धन करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि अन्नकूट का उत्सव इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन खरीफ की फसलों से प्राप्त अनाज एवं नई सब्जियों का बनाकर भगवान विष्णु का भोग लगाया जाता है, ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है।
मनासा-ग्राम खजूरी में पुरानी प्रथा को जिंदा रखने वाला एक किसानगांव खजूरी मैं वेलावत परिवार मैं लक्ष्मी नारायण पाटीदार किसान ने दो बैलों को और बैलगाड़ी को आज दिन तक पूरे परिवार में पुरानी प्रथा को जिंदा रखा आज देखने वाली बात यह है कि हर कोई ऐसा कर्तव्य नहीं निभा पा सकता है जो आज किसान लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने निभाया पूरे परिवार में खुशियां ही खुशियां देखने को मिली घर परिवार के बल देवता बेल को अपने हाथों मेहंदी लगाई और पुरानी प्रथा को जिंदा रखा संघर्ष वाली बात यह है कि ऐसा कर्तव्य और लालन पालन किसी के बस की बात नहीं है आजकल तो मां बाप बूढ़े हो जाते हैं उनको छोड़ने के लिए वृद्धावस्था आश्रम उसमें छोड़कर आ रहे है बाकी संघर्ष करने वाला इंसान इंसानियत को निभाता चलता आ रहा है ऐसा ही एक इंसान सामने आया है जो अपने कर्तव्य के अलावा किसी की बुराई भलाई कभी लेकर नहीं चलता था आज दीपावली के पावन पर्व पर वह इंसान अपने हाथों से अपने परिवार के बल को नमन करता है और उनको मेहंदी लगा कर दीपावली की प्रथा को जिंदा रखता है ऐसी प्रथा को आने वाला भविष्य सोच भी नहीं पाएगा की दीपावली का पूरा महत्व क्या होता है कल गोवर्धन पूजन है कल बैलों को नेला धुला कर उनकी पाठ पूजा करना किसानों का पहला कर्तव्य होता है जो आज गांव खजूरी में बेल देवता को रखना और उनका सम्मान करना गांव खजूरी के वेलावत परिवार में दीपावली का पर्व पुरानी प्रथा के साथ देखने को मिल रहा है
मनासा- जनपद पंचायत के अंर्तगत गांव चपलाना में पिछले 10 दिनों से चल रही रामलीला का हुआ समापन रावण वध के बाद राम जी हुआ राज तिलक पिछले 25 सालों से चली रही रामलीला बहुत ही शांति प्रिय ढंग से हँसी मजक से भरपूर रहती और राम जी के जीवन पर आधारित उनके जीवन कल को नाटकीय ढंग से गांव लोगो के द्वारा पात्र बनाये जाते है रामजी के जीवन बारे बताया गया कार्यक्रम में गांव आस पास गावो के लोगो ने भी आनन्द लिया रामलीला में हँसी मजक नदनकिशोर राठौर के द्वारा से लोगों को हँसी मजक की कुंभकर्ण के पात्र में बहुत आनन्द आया कार्यक्रम में सभी पात्रो ने अच्छी भूमिका निभाई कल रात को रावण वध के बाद राम जी के पुनः अयोध्या पूछे ओर राज तिलक हुआ और राम लीला का समपन्न हुआ
मनासा ।सड़क हादसे में एक की मौत ,फौजी की मौत दूसरा गम्भीर घायल
दीपावली के धनतेरस सड़क ने निगल ली दो मासूम की जान अनियंत्रित बाईक चालक की स्पीड की बजह से छुट्टी पर आया फौजी असमय ही काल के गाल में समा गया। दो बाइक आमने सामने जोरदार भिडंत जिससे फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीररुप से घायल हो गया जिसे मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया । व सुभांशु को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। टक्क र मारकर भाग रहा अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है ।आर्मीमेंन गाड़ी क्रमांक mp44 -ma1396 पल्सर बाइक से अपने गाँव जा रहे थे तभी संजय पिता हीरालाल जातिओढ़ की मौके पर मोत हो गयी गाड़ी क्रमांक डीलक्स गाड़ी mp-44-ml-0296 निवासी कचोली जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत बालंगज से अपने गांव कचोली जा रहे थे । तभी अचानक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर मे दोनो बाइक आमने सामने भीड़ गयी । एवं पुष्पा पति हीरालाल जाति ओढ गंभीर रूप से घायल थी । जिसमे सूरज पिता दिनेश राजोरा उम्र 24 वर्ष निवासी महागड की मौके व शुभांशु पिता सुनील शर्मा आर्मी मेन उम्र 24 वर्ष निवासी लोड़किया गम्भीर हालत में घायल अवस्था में नीमच रेफर कर दिया गया है
दीपावली के धनतेरस सड़क ने निगल ली दो मासूम की जान अनियंत्रित बाईक चालक की स्पीड की बजह से छुट्टी पर आया फौजी असमय ही काल के गाल में समा गया। दो बाइक आमने सामने जोरदार भिडंत जिससे फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीररुप से घायल हो गया जिसे मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया । व सुभांशु को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। टक्क र मारकर भाग रहा अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है ।आर्मीमेंन गाड़ी क्रमांक mp44 -ma1396 पल्सर बाइक से अपने गाँव जा रहे थे तभी संजय पिता हीरालाल जातिओढ़ की मौके पर मोत हो गयी गाड़ी क्रमांक डीलक्स गाड़ी mp-44-ml-0296 निवासी कचोली जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत बालंगज से अपने गांव कचोली जा रहे थे । तभी अचानक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर मे दोनो बाइक आमने सामने भीड़ गयी । एवं पुष्पा पति हीरालाल जाति ओढ गंभीर रूप से घायल थी । जिसमे सूरज पिता दिनेश राजोरा उम्र 24 वर्ष निवासी महागड की मौके व शुभांशु पिता सुनील शर्मा आर्मी मेन उम्र 24 वर्ष निवासी लोड़किया गम्भीर हालत में घायल अवस्था में नीमच रेफर कर दिया गया है
मनासा-शासकीय रामचन्द्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में आज महात्मा गांधी की 150 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गांधी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ एन के डबकरा जिला संयोजक व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थीयो को बताया कि वर्तमान समय मे गाँधीजी की प्रासंगिक अहिंसात्मक नीति को समझने एवम उनके तात्कालिक कार्यो को समझने के लिए उन्हें जानना बहुत आवश्यक है। सोशल मीडिया में फेल रहे भ्रम को तोड़ने के लिए पहले आप गाँधीजी के बारे में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करे ततपश्चात सोशल मीडिया की खबर की प्रामाणिकता परखे एवम फिर अपने विचार व्यक्त करते हुए पोस्ट करें, अंधाधुंध पोस्ट ना करें। इससे महान व्यक्ति की छबि खराब होती है। अतः उनके बारे में वास्तविक ज्ञान प्राप्त करे भ्रामक ज्ञान नही। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कैप्टन डॉ जी के कुमावत प्रभारी व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एन के पाटीदार ने करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ एम एल धाकड़, डॉ अनिल जैन, डॉ आशीष द्विवेदी समेत सभी प्राध्यापक सम्मिलित हुए एवम लगभग 150 विद्यार्थीयो ने संवाद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, क़ई प्रश्न पूछे व उनका समाधान डॉ डबकरा ने संतोष जनक जवाब देकर किया।
कीमनासा। सोमवार को नगर सहित अंचल में दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम धाम से गणेश स्थापना सुबह से ही शुभ मुहूर्त में लंबोदर की विधि विधान के साथ मे गजानन की स्थापना की गई। पांडालों को विशेष रूप से सजाया गया।गणेश स्थापना गांधीचौक ,रामपुरानाका, जुनासाथ मोहल्ला,सिलावटी गली ,इत्यादि जगह पर10 दिवसीय गणेश उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की अनेक शिक्षण संस्थाओं सहित घर घर में विनायक भगवान की विधि विधान की स्थापना की गई दिनभर गणेश जी की प्रतिमा को भक्तों द्वारा ढोल ढमाकों के साथ पांडालों तक ले गए । जहां पर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। नगर में करीब 40स्थानों पर गणेश जी की स्थापना की गई। वही घर घर भी विराजित हुए भारी भी के च रात को पांडालों में भजनों के साथ गरबा नृत्य हुए तो कही पर भजन संध्या के माध्यम से रिद्धि सिद्धि के दाता को रिझाने का दौर शुरू हुआ बाजार में भी काफी रौनक रही। सबसे बड़ी बात ये नजर आई की बाजार में इतनी भीड़ होने के बावजूद एक भी पुलिस जवान की ड्यूटी नही लगाई गई। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया की नगर में करीब 30 से ज्यादा स्थानों पर गणेश जी की स्थापना की गई।
मनासा। सोमवार को नगर सहित अंचल में दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम धाम से गणेश स्थापना की सुबह से ही शुभ मुहूर्त में लंबोदर की विधि विधान के साथ मे गजानन की स्थापना की गई। पांडालों को विशेष रूप से सजाया गया।गणेश स्थापना गांधीचौक ,रामपुरानाका, जुनासाथ मोहल्ला,सिलावटी गली ,इत्यादि जगह पर10 दिवसीय गणेश उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की अनेक शिक्षण संस्थाओं सहित घर घर में विनायक भगवान की विधि विधान की स्थापना की गई दिनभर गणेश जी की प्रतिमा को भक्तों द्वारा ढोल ढमाकों के साथ पांडालों तक ले गए । जहां पर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। नगर में करीब 40स्थानों पर गणेश जी की स्थापना की गई। वही घर घर भी विराजित हुए भारी भी के च रात को पांडालों में भजनों के साथ गरबा नृत्य हुए तो कही पर भजन संध्या के माध्यम से रिद्धि सिद्धि के दाता को रिझाने का दौर शुरू हुआ बाजार में भी काफी रौनक रही। सबसे बड़ी बात ये नजर आई की बाजार में इतनी भीड़ होने के बावजूद एक भी पुलिस जवान की ड्यूटी नही लगाई गई। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया की नगर में करीब 30 से ज्यादा स्थानों पर गणेश जी की स्थापना की गई।


