फर्जी डॉक्टर के इलाज के दौरान 20 वर्षीय युवती की म्रत्यु हुई

August 08, 2019

 मनासा-  रामपुरा के रहने वाले मांगीलाल भुवाई की लड़की पूजा भुवाई घर बैठे पिता के साथ मछली का जाल बना रही थी की शाम को 4 बजे के करीब अचानक तबियत खराब हो गयी तबियत बिगड़ते देख पिता ने रामपुरा में मदार बाघ स्थित निजी क्लीनिक पर इलाज के लिए ले गए ,लड़की को बुखार होने पर डॉक्टर अतिक पठान ने इलाज किया लड़की को डॉक्टर ने एक ड्रिप लगाई
ड्रिप के दौरान ही लड़की की ज्यादा हालत बिगड़ गयी तो परिजन बच्ची को रामपुरा स्थित शासकीय अस्पताल लेकर गए तो  डॉक्टर पटेल ने  बच्ची को मृत घोषित कर दिया फिर परिजन अपनी सन्तुष्टि के लिए बच्ची को मनासा  लेकर आये यहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित किया पूजा 12 वी में पड़ती थी  जिसने लड़की का इलाज किया वो मनासा का रहने वाला है जो 108 पर रामपुरा चिकित्सालय में विगत 2 वर्षों से कम्पाउंडर की पोस्ट पर कार्य कर रहा था कंपाउंडर को क्लीनिक खोलने के अधिकार नही दिए जाते है इन्हें ठेके पर रखा जाता है g.n.m.डिप्लोमा कोर्स वाले को ही कम्पाउंडर की कार्य पर रखा जाता है मृतक के परिजनों ने मिलकर सुबह अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर नारेबाजी की ,मौके पर पहुचे sdop साहब रवि कुमार अम्ब ने परिजनों को समजाइस देकर उचित कार्यवाही के जांच के आदेश दिए है

You Might Also Like

0 comments