दो दोस्तों के बीच मामुली बात पर हुआ विवाद एक घायल
August 18, 2019
मनासा. । नगर के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर देर सांय दो दोस्तों के बीच मामुली बात पर हुआ विवाद खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसको लेकर फरियादी के परिजनों सहित बडी संख्या में लोगों ने थाने पंहुचकर हमला करने वाले युवक की गिरफ्तारी को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई। मनासा थाना प़भारी संदीपसिंह तोमर ने बताया कि नगर के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर दो दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दोरान किसी बात को लेकर दोनों दोस्तों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान अजय पिता अमरसिंह राजपुत निवासी जुनासाथ मनासा ने चाबी से नयन पिता दिनेश तोषनीवाल उम़ 21 वर्ष निवासी भडजीगली के शिर में मार दी। जिससे नयन के सिर से खुन बहने लगा। नयन का नगर के चिकित्सालय में प़ाथमिक उपचार करवाया गया। पुलिस ने आरोपी अजय पिता अमरसिंह राजपुत के खिलाफ धारा 323, 294, 341, 506 में मामला दर्ज किया।

0 comments