कंजार्डा चारभुजा के लिए पैदल यात्रा सम्पन-1500 से ज्यादा भक्तों ने किये चारभुजा नाथ के दर्शन
August 19, 2019मनासा-मनासा समीप गांव भाटखेड़ी जहाँ प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल मित्र मंडल भाटखेड़ी द्वारा कंजार्डा स्थित भगवान चारभुजा के लिए आज दिनांक-18-8-2019 रविवार काे पैदल यात्रा निकाली गई भाटखेड़ी से कंजार्डा तक निकली पैदल यात्रा में करीब 1500 से ज्यादा यात्रियों का जत्था कंजार्डा चारभुजा के लिए नगर के चारभुजा मंदिर से रवाना हुआ। चारभुजा मंदिर से ढोल-ढमाकों व डीजे के साथ भगवान चारभुजा के जयकारों के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ हुई।जिसमे श्रद्धालुओं ने भाटखेड़ी से कंजार्डा 22 किमी पैदल चलकर भगवान चारभुजा के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए व् क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामनाए की वही पैदल यात्री हाथों में धर्मध्वजा व भगवान चारभुजा नाथ का बेवाण लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कंजार्डा चारभुजा मंदिर पहुंची एवं जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया व अल्पाहार की भी वव्यस्ता की गई उक्त जानकारी मंगल कुशवाह द्वारा दी गयी है

0 comments