जाति प्रमाण पत्र के अभाव से कोई भी ना रहेगा वंचित

July 13, 2019

मनासा। नीमच जिले में विमुक्त घुमक्कड़ व अर्धघुमक्कड़ जाति के प्रमाण पत्र के अभाव में इस वर्ग के छात्र छात्राओं को स्कूलों व छात्रावास में प्रवेश नही दिया जा रहा है। जब से जाति प्रमाण पत्र की विभाग ने अनिवार्यता लागू की है तभी से यह समस्या पैदा हो रही है। उक्त समस्या के चलते जिले में छात्र छात्राए इधर से उधर प्रवेश को लेकर भटक रहे है। इस समस्या से छात्र छात्राओं व विमुक्त घुमक्कड़ व अर्धघुमक्कड़ वर्ग के लोगो ने प्रदेश कांग्रेस सचिव आर सागर कछावा को अवगत कराया । प्रदेश सचिव कछावा ने जिले के हजारों छात्र छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भोपाल पहुचकर प्रदेश के आदिम जाति व विमुक्त घुमक्कड़ व अर्धघुमक्कड़ मंत्री ओमकार सिंह मरकाम से मिले ओर उक्त समस्या से अवगत कराते हुए प्रवेश नियमो में शिथिलता लाने की मांग की है। कछावा द्वारा बताई गई समस्या पर मंत्री मरकाम ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में कोई भी छात्र छात्राए स्कूल व छात्रावास में प्रवेश से वंचित नही रहेगा। इसको लेकर मंत्री ने अधिकारी को भी फोन पर दिशा निर्देश दिए है ओर प्रवेश देने में जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के नियमो को शिथिल करने के भी निर्देश दिए। गौरतलब हो कि प्रदेश सचिव कछावा द्वारा लगातार इस वर्ग के कल्याण व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा रही है। कुछ दिनों पहले भी मंत्री मरकाम से मिले और उन्हें राजस्थान की तर्ज पर आवास की सुविधा देने की मांग की थी। मंत्री से मुलाकात करने में प्रदेश कांग्रेस सचिव कछावा के साथ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई, प्रदेश सचिव कैलाश राठौर भी मौजूद थे ।

You Might Also Like

0 comments