डीपीओ, एडी.डीपीओ व एडीपीओ अपर लोक अभियोजक बनाए गए
July 13, 2019
नीमच। जिला एवं सत्र न्यायालय, अपर जिला सत्र न्यायालयों में रिक्त पडे अपर लोक अभियोजक (सरकारी वकील) के पदों पर जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ), अतिरिक्त व सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों (एडीपीओ) को नियुक्त किया गया है। यह सभी अपर लोक अभियोजकों की नियुक्ति होने तक उक्त कार्य करेंगे।
जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिला मुख्यालय, नीमच पर जिला एवं सत्र न्यायालय व अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के कुल 06 न्यायालय, तहसील जावद में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का कुल 1 न्यायालय तथा तहसील मनासा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के कुल 2 न्यायालय कार्यरत हैं, जिसमें जिला मुख्यालय नीमच में 1 लोक अभियोजक तथा दोनो तहसीलो में 1-1 अपर लोक अभियोजक कार्य कर रहे हैं तथा शेष पद रिक्त हैं।
शासन के निर्देशानुसार सत्र व अपर सत्र न्यायालयों में अभियोजन कार्य सुचारू संचालित करने के लिए लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजक के उपलब्ध होने तक जिला अभियोजन कार्यालय में पदस्थ 7 वर्ष या उससे अधिक सेवा अवधि वाले अधिकारी को अपर लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) श्री अजय सिंह गंगवार ने आदेश जारी कर दिये हैं।
इसी आदेश के परिप्रेक्ष्य में श्री आर. आर. चौधरी, डीपीओ, श्री जगदीश चौहान, अति. डीपीओ, श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ, श्री चंद्रकांत नाफडे, एडीपीओ, श्री योगेश कुमारी तिवारी, एडीपीओ, श्री रमेश नावडे, एडीपीओ तथा श्री रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ को जिला मुख्यालय नीमच एवं तहसील जावद व मनासा के न्यायालयो में कार्य करने के लिए अपर लोक अभियोजक के रूप में पदस्थ किया गया हैं।

0 comments