जिला स्तरीय कबड्डी में मनासा कॉलेज विजेता

November 05, 2019

मनासा-विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शासकोय रा वि महाविद्यालय मनासा की टीम ने विजय प्राप्त की। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मनासा रामपुरा, नीमच, जावद, आर बी एस कॉलेज की टीम ने सहभागिता की। बहुत ही  रोमांचक फाइनल मैच पी जी कॉलेज नीमच और मनासा कॉलेज के बीच हुआ जिसमे मनासा कॉलेज 6 पॉइंट से विजय हुई। टीम के साथ स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ जगदीश विजयवर्गीय एवम डॉ आशीष द्विवेदी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

0 comments