मनासा कॉलेज में गांधी संवाद का आयोजन

October 24, 2019

मनासा-शासकीय रामचन्द्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में आज महात्मा गांधी की 150 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गांधी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ एन के डबकरा जिला संयोजक व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थीयो को बताया कि वर्तमान समय मे गाँधीजी की प्रासंगिक अहिंसात्मक नीति को समझने एवम उनके तात्कालिक कार्यो को समझने के लिए उन्हें जानना बहुत आवश्यक है। सोशल मीडिया में फेल रहे भ्रम को तोड़ने के लिए पहले आप गाँधीजी के बारे में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करे ततपश्चात सोशल मीडिया की खबर की प्रामाणिकता परखे एवम फिर अपने विचार व्यक्त करते हुए पोस्ट करें, अंधाधुंध पोस्ट ना करें। इससे महान व्यक्ति की छबि खराब होती है। अतः उनके बारे में वास्तविक ज्ञान प्राप्त करे भ्रामक ज्ञान नही। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कैप्टन डॉ जी के कुमावत प्रभारी व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एन के पाटीदार ने करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ एम एल धाकड़, डॉ अनिल जैन, डॉ आशीष द्विवेदी समेत सभी प्राध्यापक सम्मिलित हुए एवम लगभग 150 विद्यार्थीयो ने संवाद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, क़ई प्रश्न पूछे व उनका समाधान डॉ डबकरा ने संतोष जनक जवाब देकर किया।

You Might Also Like

0 comments