आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न
August 09, 2019
कुकड़ेश्वर -विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में आचार्य दक्षता उन्नयन की दृष्टि से एक दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया।उद्घाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं मां शारदा का पूजन कर अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश व्यास ने करवाया एवं अतिथि स्वागत विद्यालय के आचार्य आशीष जी पुरोहित ने किया। मुख्य अतिथि विद्यालय समिति सदस्य आदरणीय शंकरलाल चंद्रवंशी एवं विशेष अतिथि के रूप में ग्राम भारती मनासा के जिला प्रमुख राधेश्याम नागर का पाथेय सभी उपस्थित आचार्य/दीदी को प्राप्त हुआ।प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हुए इस अभ्यास वर्ग में संगीत, वंदना,शारीरिक, योग,संस्कृत तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक विषयों का अभ्यास करवाया गया। ग्राम भारती जिला प्रचार प्रमुख करण सिंह चंद्रावत द्वारा t.l.m. निर्माण एवं शिक्षण में इनके प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। आचार्य अभ्यास वर्ग के समापन पर संस्था के वरिष्ठ आचार्य सत्यनारायण सोनी ने आभार व्यक्त किया।

0 comments