एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार
August 10, 2019
नीमच। जिले के मनासा तहसील के गांव रगसपुरिया से बड़ी ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां लोगों को मरने के बाद भी सकून से शमशान तक नहीं पहुंचाया जा सका है। हालात यह है शमशान जाने के रास्ते पर करीब 4 फीट तक पानी भरा है ।जिसके चलते लोग पास के खेतों में होकर पत्थर की दीवाल कूदकर जाना पड़ता है । इतना ही नहीं श्मशान के चारों ओर भी पानी भरा रहता है जिससे अंतिम संस्कार के दौरान परिजन व ग्रामीण पूरे समय तक पानी में ही खड़े रहना पड़ रहा हैं ।
दरअसल मनासा तहसील की आमद पंचायत के रगसपुरिया गांव में शमशान के नजदीक एक तालाब बना है। बारिश के दौरान तालाब लबालब हो जाने से पास में बने शमशान जाने के रास्ते ओर शमशान के चारो ओर बानी भर जाता है। इसका खामियाजा आसपास के कुछ खेतों वालो को भी भुगतना पड़ता है । इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रतिनिधियों और आला अधिकारियों को कई शिकायतें की मगर आज तक किसी ने भी सुध नहीं ली। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान जाने वाले रास्ते की हाइट बढ़ा दी जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा, नहीं तो जब तक तालाब में पानी भरा रहेगा यही हालात तब तक बने रहेंगे हैं।

0 comments