सुवासरा में व्यापारी की हत्या को लेकर मनासा पोरवाल समाज ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन

July 17, 2019

मनासा-मंदसोर जिले के सुवासरा में पोरवाल समाज के व्यापारी की हत्या के संबंध में मनासा पोरवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में पोरवाल समाज ने बताया कि पोरवाल समाज के अशोक कुमार पिता गणेशराम पोरवाल निवासी सुवासरा की 14 जुलाई रविवार को रात 9 बजे गंगधार रोड पर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में फेककर हत्यारे फरार हो गए। घटना के विरोध में पोरवाल समाज में काफी आक़ोश हे साथ हि समाज इस घटना की कडे शब्दों में निंदा करता हैं। समाज ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री कमलनाथ से पुरी घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने, आरोपियों को कठोर दण्ड एवं मृतक के परिवार को 20 लाख रूपए दिए जाने की मांग की।

You Might Also Like

0 comments