मनासा मे सट्टेबाजी का धंधा जोरो पर, सटोरियो मे नही है खाकी का डर

July 05, 2019


मनासा -. नगर मे खुले तौर पर सट्टे का कारोबार चल रहा है। सटटे का काम करने वालो को पुलिस का थोडा भी खोफ नही है। पर्ची के सट्टे के साथ ही अभी वर्ल्ड कप मे प्रतिदिन क्रिकेट का सटटा जमकर हो रहा है। लाखो रूपए की हार जीत हो रही है। नगर के मुख्य बाजार से लेकर विभिन्न क्षेत्रो मे बर्बादी का बैखोफ ध्ंधा संचालित हो रहा है। ऐसा नही है कि इसकी भनक पुलिस को नही है ! है पर पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है। क्रिकेट का सट्टा वीआईपी तरिके से हो रहा है। राजस्थान इंदौर तक यहां से फोन पर हार जीत का सट्टा हो रहा है। सुत्रो की माने तो नगर मे कुछ धंधेबाजो का कहना है कि कोई कार्यवाही नही होगी ! भाटखेडी नांका, सोमनाथ मंदिर के पास सब्जी मंडी बस स्टेंड के अलावा अन्य जगहो सट्टे का अवैध धंधा चरम पर है ! सबसे बडी बात तो यह है कि पुलिस ने अभी तक कोई बडी कार्यवाही नही की है। कुछ महिने पहले ताशपति से जुआ खेलते  हुए पुलिस ने जरूर चार पांच सटोरियो को पकडा था। लेकिन अभी तक क्रिकेट सटटे व पर्ची के सटटे की खायवाली करने वालो के खिलाफ पुलिस की बडी कार्यवाही नही होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खडे कर रहे है ! सुत्रो की माने तो भाटखेडी नांका, रामपुरा नांका ,सरकारी अस्पताल के पास एंव अन्य जगहो पर तो खुलेआम सटटे का कारोबार हो रहा है !  इस धंधे की लत मे युवा दिन ब दिन फसता चला जा रहा है ! कई परिवार इस बुरी लत के चलते बर्बादी की कगार पर खडे  है। वही नगर व सोशल मिडिया पर चल रही चर्चाओ पर विश्वास किया जाए तो कुछ सटोरियो ने तो सीसीटीवी कैमरे तक लगा रखे है ताकि पुलिस की कभी भी आमद हो तो अंदर से सबकुछ पता चल जाए ओर संभल भी जाए। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की चर्चा नगर मे जमकर हो रही है। वही नगर मे ताशपति का जुआ भी बिना किसी भय के लपक कर हो रहा है। लोगो मे चर्चा है कि आखिर पुलिस इन सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही क्यो नही करती है ! क्या इन सटोरियां का इतना तगडा प्रभाव है या फिर कुछ ओर मामला ! खैर यह बात अलग है पर पुलिस द्वारा सटटा विरोधी मुहिम चलाकर युवा पीढी को साथ ही बर्बाद हो रहे परिवारो को बचाना चाहिए ! एक बात यह भी है कि जब मनासा क्षेत्र मे सटटेबाजी के खिलाफ कोई बडी कार्यवाही हुई है वो जिला पुलिस अधिक्षक के यहां से ही हुई है ! अब यह देखना होगा कि क्या मनासा पुलिस सटोरियो के खिलाफ मुहिम छेडेगी या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंख बंद कर लेगी !

You Might Also Like

0 comments