स्कूल की छत नही होने पर मंदिर में पढने को मजबूर बच्चे

July 08, 2019

रामपुरातहसील के ग्राम नाली शासकीय प्राथमिक विद्यालय की  स्कूल की छत गिरने के कारण स्कूल मे पढने वाले बच्चों को मजबूरन गांव के मंदिर मे शरण लेकर पढना पढ रहा है। सरकार व शिक्षा विभाग बडी बडी बाते कर हर गांव मे अनिवार्य शिक्षा  की बात तो करते है। परन्तु ग्राउण्ड लेवल पर स्कूल भवन व अन्य कई  आवश्यक सुविधाएं नही होने पर स्कुली बच्चों को बहुत कठिनाई आ रही है  ।  बच्चे स्कूल होने के बावजूद भी गांव के मंदिर के यहां आंगन में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं और प्रशासन अभी तक कुछ भी सुनवाई नहीं कर रहा है । स्कूल के शिक्षक व गांव वाले भी इस संबंध में  कई बार कलेक्टर  व  बीईओ ऑफिस मनासा नीमच सभी जगह शिकायत करने के बावजूद भी आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई है । और बारिश भी शुरु हो गई है। ऐसे में बच्चों के स्कूल भवन की छत अभी तक रिपेयरिंग नही होने पर पढाई  भी प्रभावित हो रही है। वही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस और अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है।शिक्षा विभाग के जवाबदार अधिकारी इस और ध्यान दे।

You Might Also Like

0 comments