नीमच प्राण संस्था द्वारा गांव देथल में पौधारोपण किया

July 21, 2019

मनासा- तहसील मनासा में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि बलराम गुर्जर पप्पू लाल गुर्जर आदि की भावनाओं को समझते हुए नीमच की पर्यावरण के क्षेत्र में जिले में अग्रणी संस्था संकल्प पर्यावरण संस्था नीमच के पदाधिकारियों ने ग्राम देथल के मुक्तिधाम प्रांगण में 225 छायादार फलदार एवं फूलदार नीम शीशम करंज रामफल जामुन गुलमोहर अर्जुन टिकोमा कनेर बरगद पीपल आदि प्रजाति के पौधे रोपने का अनुकरणीय कार्य श्रीराम ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल नीमच के सौजन्य से ग्रामवासी गण ग्राम मुक्तिधाम विकास समिति एवं स्कूली बच्चों बुजुर्गों नव युवकों के साथ मिलकर प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक 4 घंटे श्रमदान अभियान चलाकर किया जिससे पूरे परिसर मैं आगामी वर्षों में हरियाली की चादर ओड़ाने का  सपना ग्राम वासियों का संकल्प संस्था ने अपने वचन में पूरा किया
आयोजित पौधारोपणअभियान में संकल्प संस्था की ओर से संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल ने श्रमदान एवं पृथ्वी पर गिरते भूजल स्तर के संबंध में ग्राम वासियों को प्रेरणा दिलाई इसके बाद ही ग्राम वासियों ने यह संकल्प लिया कि हम नियमित रूप से श्रमदान के आयोजन में भाग लेंगे और श्मशान विकास का पूरा ध्यान रखेंगे मौके पर ही ग्राम वासियों और संकल्प संस्था के सदस्यों ने श्रमदान चलाकर पत्रों की दीवाल से मवेशी प्रवेश का रास्ता दो ट्राली पत्थरों से श्रमदान कर बंद कर दिया श्रमदान के अभियान में ग्राम वासियों की ओर से प्रेरणा में कार्य ग्राम में आकर संकल्प संस्था द्वारा किए जाने पर संस्था के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से सम्मान कर उनके साथ पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया ग्राम वासियों ने जानकारी में बताया कि इस श्मशान में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर पक्की दीवार हैं साथ ही पौधों की पानी के लिए 24 घंटे पाइप लाइन चालू होने से पौधों को पानी की कमी कि कभी भी कमी नहीं आएगी श्रमदान अभियान में स्कूली बच्चों के साथ ग्राम के बुजुर्गों ने भीपौधारोपण के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई संकल्प संस्था द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान के संबंध में ग्राम वासियों को संस्था अध्यक्ष जगदीश शर्मा द्वारा अपने में उद्बोधन में जिले में पर्यावरण की रक्षा के लिए पिछले 5 सालों से चलाए जा रहे रचनात्मक अभियान की संक्षिप्त जानकारी दी इस कार्यक्रम में संस्था के दुलीचंदकनेरिया  गायत्री चेतना केंद्र कनावटी के मुख्य पदाधिकारी अमृत पाटीदार सहित ग्रामवासी गोविंद मालवीय नंदकिशोर पोरवाल आतरी पप्पू लाल गुर्जर रामनारायण गुर्जर नाथू लाल गुर्जर हंस लाल बंसी लाल डॉक्टर शांतिलाल पाटीदार उप सरपंच राम सिंह गुर्जर राधेश्याम विश्वकर्मा कुंडला सरपंच जुझार सिंह डांगी बदला सरपंच बगदीराम गुर्जर सम्रत गुर्जर सचिव बाबूलाल मेघवाल वक्त राम गुर्जर मुकेश गुर्जर आदि स्कूली छात्रों ने श्रमदान के महा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया उक्त जानकारी ग्राम देथल के समरथ गुर्जर  मुकेश गुर्जर के द्वारा दी गई द्वारा दी गई

You Might Also Like

0 comments