मोर चुराने गए थे चोर , ग्रामीणों ने कर दी समुहीक पिटाई चोरों की हुई पिटाई में एक चोर की मोत

July 20, 2019


  मनासा-कड़ेश्वर थानांतर्गत गांव लसूडिय़ा आंतरी में शुक्रवार की रात्रि में एक घटना सामने आयी , जिसमे ग्रामीणों ने चार व्यक्ति को, वाहन चोर समझकर पीटा , जिसमे से एक की हुई मोत ! जिसके बाद मामला गहरा गया। बांछड़ा समुदाय और गुर्जर समाज के लोगों में झगड़ा हो गया ! इस दौरान कुकड़ेश्वर पुलिस ने आरोपियों पर मारपीरट ,हत्या , बलवा और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया ! वही चोरो पर भी चोरी एवं वन्य जिव संरक्षण के तहत राष्ट्रिय पक्षी मोर की चोरी एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया !
चारो मृत मोरो का पी.एम.वन विभाग के अधिकारियो के संरक्षण में किया गया एवं वन विभाग के अधिकारियो ने भी इसमें अपना प्रतिवेदन थाने पर प्रस्तुत करने को कहा हे !
 *ये था पूरा घटना क्रम*
गांव के लोगो ने रात्रि में तीन-चार संदिग्धों लोगो को भागते देखा , इस पर सभी ने आपस में  गांव के लोगों को सूचित किया ! और फिर ग्रामीणों ने चारों का पीछा किया ! इस दौरान तीन चोर भाग निकले और एक चोर हीरालाल बांछड़ा उम्र करीब 52 वर्ष ग्रामीणों के हाथ में आ गया। वह उसे वाहन चोर समझ रहे थे ! फिर पकड़े गए उस चोर ने बताया कि वह तो मोर चुराने आया था !  जिस पर गाँव वालों ने उस चोर के कट्टे को देखा तो उसमे चार से पांच मोर मरे मिले। इस पर ग्रामीणों को और अधिक गुस्सा आ गया और  उसकी सामूहिक धुनाई गांव वालों ने कर दी और फिर कुकडेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में इलाज के दौरान उस चोर की मोत हो गयी , जिसके बाद मामला और अधिक गहरा गया !  और फिर बांछड़ा समुदाय के कुछ लोग मारपीट करने वालों के घरों पर पहुंच गए ! पुलिस को सूचना लगते ही मौके पर एसडीओपी और टीआई सहित पुलिस बल पहुंचा और मामले को शांत किया !
  दोनों पक्षो के बिच क्रास कायमी हुई है
 इन पर हुआ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने इस पुरे मामले में 10 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया हे ! आरोपी अम्बालाल पिता गोपाल, घनश्याम पिता रामनारायण, रामदयाल पिता कारूलाल, शिवनारायण पिता रामेश्वर, विक्रम पिता बगदिराम, विक्रम पिता बापूलाल, मुकेश पिता रामनारायण गुर्जर निवासी लसूडिय़ा आंतरी एवं रामसिंह पिता कारूलाल गायरी व अम्बालाल पिता रुघनाथ गुर्जर निवासी नलवा के विरुद्ध धारा 147, 149, 506, 307, 2 (3) व 3 (2), एससीएसटी एक्ट एवं ३०२ में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ! 
वही चोरी में मामले में  बांछड़ा समुदाय के हीरालाल, पप्पू, बंशी व राहुल बांछड़ा पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 1971 (51), 1972 (9) तथा भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 379 में प्रकरण दर्ज किया।
 क्या कहते हे जिम्मेदार*
9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हे एक और अन्य को जल्दी पकड़ लिया जाएगा ! पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या, बलवा और एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है !
 *राजीव कुमार मिश्रा एससपी नीमच*

You Might Also Like

0 comments