अज्ञात बाइक चालक की टक्कर से युवक की मौत
July 09, 2019
रामपुरा नगर के स्टेट स्थित संतोषी माता मंदिर चौराहे के पास मंगलवार रात को 9:00 बजे एक अज्ञात बाइक वाहन चालक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी टीआई आरसी डांगी ने बताया कि कन्हैया लाल पिता रामलाल सैन निवासी कुकड़ेश्वर पैदल जा रहा था जिसे कोई अज्ञात वाहन बाइक वाला टक्कर मारकर फरार हो गया घायल को प्राथमिक उपचार कर अस्पताल ले जाया गया बाद में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

0 comments