जिला पुलिस बल नीमच द्वारा पर्यावरण को बचाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण

July 07, 2019


नीमच। पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सगर द्वारा जिला नीमच की सभी पुलिस इकाईयों के प्रभारियों को
पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करने हेतु दिये निर्देश।एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना पर किया जा रहा है पुलिस विभाग द्वारा वृक्षारोपण।सभी पुलिस इकाईयों में प्रशासकीय एवं आवासीय परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रगति पर।पर्यावरण की रक्षा हेतु पुलिस विभाग नीमच द्वारा जिलें की सम्पूर्ण इकाइयों में लगभग 1700 पेड़ लगाये
जावेंगे। दिनांक 07.07.2019 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन नीमच में पुलिस
अधीक्षक  राकेश कुमार सगर द्वारा पर्यावरण रक्षा हेतु वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन नीमच में लगभग 300 पेड़
लगाये गये।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करने संबंधी शपथ ‘‘मैं शपथ लेता हूॅ कि,पर्यावरण संरक्षण के लिए मैं स्वयं अपने परिवार सहित एक वृक्ष लगाऊॅगा एवं उसकी देखरेख उसी प्रकार
से करूॅगा, जैसे अपनी संतान की, परिवार की करता हूॅ या अपनी किसी प्रिय वस्तु की देखरेख करता हूॅ तथा मैं वृक्षों को नष्ट होने से बचाने हेतु पूर्ण प्रयास करूंॅगा। यदि कोई वृक्षों की कटाई करता है, तो मैं उसके विरूद्ध पुलिस विभाग/वन विभाग को सूचना प्रदाय करूॅगा‘‘ भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ली गई।
दिनांक 04.07.19 एवं 05.07.19 को कलेक्टर श्री अजय सिंह गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा थाना परिसर रामपुरा एवं थाना परिसर रतनगढ़ में वृक्षारोपण भी किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल,
रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, मुख्य लिपिक श्री राजेन्द्र अग्रवाल, स्टेंनो श्री भानुप्रताप राठौर सहित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा तथा पुलिस लाईन नीमच एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम
पर आयोजित वृद्वारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल, रक्षित निरीक्षक
आनंद घुंघरवाल, सुबेदार मोहन भर्रातवत, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर सहित पुलिस लाईन एवं पुलिस
कन्ट्रोल रूम स्टॉफ द्वारा वृक्षारोपण किया जाकर पर्यावरण को बचानें का संकल्प किया गया।

You Might Also Like

0 comments