स्कूल में टपक रहा पानी बच्चे कैसे पढ़ाई करें
July 06, 2019
मनासा । तहसील मुख्यालय का ग्राम पंचायत.पावटी मे तीन वर्षों से बरसाती दौर में हो रही परेशानी से भी जिम्मेदार कोई सब नहीं ले पा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले को कई बार हम उच्च अधिकारियों के प्रकाश में ले गए। परंतु हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। बस जिससे मिले तीन से चार दिन का आश्वासन मिलता हैं और सालों बित जाते हैं। पर कार्य में कोई सुधार नहीं होता। इससे नोनिहाल की शिक्षा पर जरुर प्रभाव पढ़ता हैं। दरअसल यह मामला हैं सेमली आँत्री के शासकिय माध्यमिक विद्यालय का यहां की विद्यालय छत से विगत तीन वर्षों से पानी टपकता आ रहा हैं। बरसाती दौर में स्कूली छात्राओं को कहीं बार तो विद्यालय के ऑफिस कक्ष में पढ़ाई करना पड़ती हैं और कभी कबार तो हालात एेसे होते हैं कि पढ़ाई की बजाय नोनिहालों को स्कूल की छूट्टी रखना पडती हैं। बताया गया हैं कि प्रत्येक वर्ष बच्चों में बढ़ोतरी की बजाय और कम होते दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में 10 से 12 बच्चे ही इस विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। और इसका एक उदाहरण इस जगह आकर भी सवालों में हैं कि प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं हैं। जिम्मेदारों को काफी बार अवगत करवाया पर सुध नहीं ली। और हालात पुर्व की भांती आज भी वहीं निर्मीत हैं।
मनासा तहसील के क्षेत्र में ग्राम सेमली आतरी में भी शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलभराव के यह हालात बन गए यह आंगनवाड़ी केंद्र पर भी संचालित होना हैआँगनवाड़ी कक्ष भी भरा पानी से लबालबगत तीन वर्षों से आ रही परेशानी कम होने की बजाय तो ओर बड़ने लगी हैं। पुर्व में पानी टपकने का क्रियाकलाप स्कूल के दो ही कमरों में नज़र आता था। लेकिन यह दृश्य बढ़कर अब पुरे स्कूल में ही फैल गया हैं यहां तक कि आँगनवाड़ी कक्ष में तो यह बहुत ही अधिक नज़र आने लग गया हैं। आँगनवाड़ी कार्यरत महिला कार्यकर्ता ने बताया हैं कि हमने भी इसकी शिकायत स्थानीय व तहसील मुख्यालय के जनप्रतिनिधियों से की हैं । लेकिन इसकी और कोई भी अपना ध्यान आकर्षित करने को तैयार ही नहीं हैं। अभी बरसाती दौर चालु हैं, और 2 से 5 वर्ष तक के छोटे - छोटे नोनिहाल आँगनवाड़ी में पढ़ने को आते हैं लेकिन हालातों के अभाव में पानी गिरने वाले दिन बच्चे सही से बैठ तक नहीं पाते हैं पढ़ाई करना तो दूर की बात हैं। प्रशासन को मामला संज्ञान में लेकर समस्या निदान करने के साथ ही विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश जिम्मेदारों को देना चाहिए ।

0 comments