सांवलिया जी जा रहे पाटीदार समाज के लोगों के साथ हुई लूट पुलिस जांच में जुटी
July 21, 2019
नीमच आज सुबह 4 बजे इंदौर से सांवरिया जी अपनी निजी कार से दर्शन करने जा रहे आशीष पाटीदार एवं उनके परिजन सुबह भाटखेड़ा चौराहे के समीप गाड़ी का पिंचर पहियाँ बदलने रुके तो लूट का शिकार हो गए। तीन नकाबपोश धारियों ने डंडे से पिटाई कर उन्हें जंगल की तरफ ले गए और गले मे पहन रखी दो सोने की भारी चैन, चार अंगूठी व मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। जिनकी अनुमानित कीमत पांच लाख रूपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नीमचसिटी पुलिस हरकत में आ गई ओर लुटेरों की तलाश में लग गई

0 comments