रेगर महासभा म.प्र. की कार्यकारणी की घोषणा

July 09, 2019


नीमच 09 जुलाई । अ.भा. रेंगर महासभा म.प्र. की प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल आर्य (बकोलियो) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. एस.के. मोहनपुरिया के निर्देश पर एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पूरनमल वर्मा एवं बाबूलाल आर्य की सहमति से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नाथुलाल सोकरिया रामपुरा, यशराज वर्मा इंदौर महासचिव रतनलाल दूरिया नीमच, सचिव अशोक कुमार मौर्य मंदसौर, डाॅ. राजेश कुमार मण्डोरिया नीमच, कोषाध्यक्ष परमानन्द उज्जैनिया नीमच, सहकोषाध्यक्ष प्रहलाद उज्जैनिया नीमच संगठन सचिव किस्तुरमल खोरवाल नीमच, दशरथ जरूतरिया चीताखेड़ा प्रचार सचिव यशपाल (बंटी) बराण्डिया नीमच, रामप्रसाद कांसोटिया पिपल्या मंडी मंदसौर एवं 21 सदस्य कार्यकारणी को मनोनित किया गया । प्रदेश अध्यक्ष श्री आर्य ने प्रदेश के सभी जिलों पर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की सुर्यप्रकाश बकोलिया नीमच, हेंमत कुमार बकोलिया इंदौर, कुन्दनमल सुवासिया मंदसौर, उंकारलाल नुहाल देवास, राधेश्याम कांसोटिया ग्वालियर तथा अध्यक्षों को निर्देश दिये की 15 दिनों में अपनी कार्यकारणी का गठन करें तथा तहसील अध्यक्षों की घोषणा कर प्रदेश कार्य समिति को प्रेषित करें ।
----------------------

You Might Also Like

0 comments