क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल में वन महोत्सव मनाकर ग्रीन मार्क्स का कांसेप्ट शुरू किया गया
July 10, 2019
नीमच -शहर में संचालित प्रतिष्ठित स्कूल *क्रिएटिव माइंड्स स्कूल* में मंगलवार को वन महोत्सव मनाया गया I इस उत्सव के तहत स्कूल मैनेजमेंट द्वारा पहली से आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया I इसी के साथ प्रत्येक विद्यार्थी से इस पौधे को अपने घर पर उगाकर इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया I
बच्चों तथा पेरेंट्स में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की जागरूकता बढ़ाने के लिए क्रिएटिव माइंड्स स्कूल द्वारा ग्रीन मार्क्स का कंसेप्ट शुरू किया गया I इसके अंतर्गत प्रत्येक छात्र छात्रा को उन्हें दिए गए पौधे की ग्रोथ की रिपोर्टिंग प्रत्येक महीने करनी होगी I
इस रिपोर्टिंग में बच्चे पौधे की लंबाई की गणना करने के साथ-साथ उसके अन्य ग्रोथ संबंधित लक्षणों को नोट करेंगे तथा साथ ही पौधे का फोटो भी स्कूल में सबमिट करेंगे इस पूरे कार्य हेतु बच्चों को सत्र के अंत में ग्रीन मार्क्स दिए जाएंगे I
स्कूल डायरेक्टर विकास मदनानी ने बताया कि वन महोत्सव एवं ग्रीन मार्क्स के द्वारा बच्चों में हरियाली एवं उसके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ेगी I सभी पेरेंट्स से इस अभियान में सहयोग की अपील की जाती है I

0 comments