गाँव बनी में श्री देवनारायण भगवान की कथा का आयोजन

July 01, 2019


मनासा-बरडिया समीप गाॅव बनी मे मागीलाल जी पाटीदार द्वारा श्री खाकरदेवजी के मंदिर पर बापुलालजी धनगर के मुखारविंद से संगीतमय  श्री देवनारायण की कथा करवाई जा रही है।जो  दिनांक 28-6-19 से 4-7-19 तक व समय प्रातः 12 बजे से दोप 4 बजे तक की जा रही है।जिसमे चोथे दिन  की कथा मे  श्री धनगर ने बताया कि राण के राजा को मालुम हुवा कि माता साङु के यहा बच्चा हुवा है ।राजा को डर हो गया कि हो न हो ये चोईस बगङावतो का बैर मेर से निकालेगा ।तब राजा ने कई कोशिशो द्वारा बच्चे को मरवाना चाहा पर बच्चा नही मरा ।तब अन्त मे चार ब्राह्मणो को गोठा भेजा ओर उनसे कहा गया कि माता साङु को काशी जी का पता बताना ओर कहना कि हम तेरे बच्चे का नामकरण करने आये है ,कोई भी  उपाय करके बच्चे को खत्म करके ही आना  ।ये बात सुनकर चारो ब्राह्मण गोठा आये तब माता साङु को पता लगा कि काशी जी से ब्राह्मण आये हे हो न हो इनसे बच्चे का नाम निकलवाले ,तब उनको बुलाकर नामकरण की बात बताई ।तब ब्राह्मणो ने बच्चे के पाच नाम बताये पहला धर्मराज , दूसरा देव ,तिसरा नारायण ,चोथा उद्दल ओर पाचवा किशन । तब माता साङु ने कहा कि मै तो इसे देवनारायण ही कहुगा । तब माता से कहा गया कि शान्ती हवन करना हे इसके लिये सामग्री लाओ ,माता सामग्री लेने चली जाती है ।अब चारो ब्राह्मणो ने बच्चे को मारने के कई प्रयास किये पर बच्चे को नही मार पाये, क्यो कि ये बच्चा कोई साधारण नही था ।ये तो कृष्ण का अवतार था इसे कोन मार सकता था ।ब्राह्मण समझ गये कि हो न हो ये कोई अवतारी होना चाहिये ।इतने मे माता साङु आ गई ओर कहा मै हवन सामग्री ले आई हु । तब चारो ब्राह्मण घबरा गये ओर माता से हाथ जोङकर माफी मागने लगे कि हम काशी नही , राण मे रहते है ओर राजा ने हमे तेरे बच्चे को मारने के लिये भेजा था। पर हम इसे नही मार सके क्यो ये कालो का भी काल है , वास्तव मे धर्मराज ओर सत्य नारायण का ये देवनारायण है । तब से देवनारायण ने ब्राह्मणो को श्राप दिया कि जाओ आज से तुम मेरी पुजा नही करोगे ।वास्तव मे तब से ब्राह्मण इनकी पुजा नही करते है । आज की आरती में हेमराज जी धनगर पीपलोन हाट वाली , रामलालजी धनगर सारसी,  नारायण जी कुमावत रामनिवास रावत दुरगपुरा ,,घीसालालजी धनगर बरखेङा ,   व गाॅव बनी से भरतरामजी पाटीदार , मागीलाल पाटीदार , कारुलालजी पाटीदार , आदि कई माताऐ , बहनें व आसपास के कई भक्त जन उपस्थित थे

You Might Also Like

0 comments