मंशापूर्ण महादेव से रविवार को निकलेगी अष्टम कावड़ व पैदल यात्रा

July 27, 2019

मनासा (मनीष जोलान्या)-सावन महोत्सव में मनासा के मंशापूर्ण महादेव से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीलकंठ महादेव तक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यात्रा दिनांक 28 जुलाई रविवार को मंशापूर्ण महादेव मंदिर से प्रातः 9 बजे नीलकंठ महादेव के लिए निकलेगी जिसमे मनासा और आसपास के ग्रामीण जन भी कांवड़ लेकर नीलकंठ महादेव को प्रसन्न करने के लिए नाचते झूमते हुए निकलेंगे नीलकंठ महादेव पहुचने पर भजन कीर्तन के साथ महादेव का अभिषेक करने के पश्चात सभी यात्रियों को प्रसादी वितरण किया जाएगा मनासा नगर व आसपास के भोले के भक्त प्रतिवर्ष इस कांवड़ व पैदल यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेते है

You Might Also Like

0 comments