ग्राम शांति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर व एसपी पहुंचे रतनगढ़ किया औचक निरीक्षण

July 05, 2019


रतनगढ़- शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे रतनगढ़ में नीमच कलेक्टर अजय सिंह गंगवार एवं जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सगर ने रतनगढ़ टप्पा तहसील व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ का औचक निरीक्षण किया साथ ही डाक बंगला परिसर पर गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु  तहसीलदार नायब तहसीलदार मुख्य नगरपालिका अधिकारी पटवारी आदि के साथ बैठक की जिसमें कलेक्टर साहब ने ग्राम शांति अभियान के अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों एवं आपसी वैमनस्यता को खत्म करने जमीन संबंधी विवादों का समय पर निराकरण करने के लिए ग्राम शांति अभियान का निर्णय लिया जिसमें हर मंगलवार को पटवारी एवं पुलिस विभाग का बीट प्रभारी अपने अपने मुख्यालय पर जाकर ऐसे प्रकरणों का निराकरण करेंगे जिससे कि छोटी छोटी समस्या विक्राल रूप न ले इस अभियान के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को बड़े अधिकारी के पास सीधे नहीं जाना पड़ेगा उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण वही चौपाल पर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर अजय सिंह गंगवार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी छोटे-मोटे मामलों का निराकरण वही एवं जल्दी से जल्दी करने का प्रयास करें और जिन समस्याओं का निराकरण आप नहीं कर सकते वह समस्या से हम को अवगत कराएं। इसके साथ ही कलेक्टर अजय सिंह गंगवार ने किसान सम्मान निधि वृक्षारोपण, स्वास्थ्य संबंधी, स्वच्छता अभियान एवं राजस्व संबंधी मामलो पर भी बात की। इस अवसर पर उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा पत्रकार शिवनंदन छिपा एवं अनिल शर्मा ने कुछ महत्वपूर्ण विषय पर बात की जिसमें लोकसेवा केंद्र आधार कार्ड अपडेट नगर एवं क्षेत्र में हो रही चोरियां व प्रधानमंत्री आवास के संबंध में कलेक्टर महोदय व पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जिसका जल्दी से जल्दी निराकरण करने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर एवं एसपी ने निर्देश दिए। इसी बीच जिलाधीश महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया वहां उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम माहौर सिंगोली तहसीलदार सुधाकर प्रसाद तिवारी नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह डांगी कस्बा पटवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी फुल फकीर अब्दुल रहू खान हेमराज चौधरी वरिष्ठ पटवारी विजय सेवक समाजसेवी राजेंद्र मूंदड़ा कुंदन सोनी पत्रकार संतोष गुर्जर प्रकाश माली गणमान्य नागरिक पिंकेश मंडोवरा मुरलीधर बैरागी बल्ली सरदार आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

0 comments