पत्रकार नरेंद्र गहलोत को फोन पर मिली धमकी में आज नीमच सिटी थाने पर करवाया प्रकरण दर्ज

July 02, 2019



नीमच। जिले में लगातार पत्रकार साथियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के फोन कॉल की वारदातें घटने का नाम ही नहीं ले रही पहले पत्रकार साथी महेश जैन को अज्ञात फोन द्वारा जान से मारने की धमकी मिली अभी उस मामले का पटाक्षेप हुआ ही नहीं था कि बीती रात्रि में एपीएन न्यूज चैनल के जिला ब्यूरो पत्रकार साथी नरेंद्र गहलोत को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर यह कहा गया कि अपने कफन दफन का सामान खरीद ले नहीं तो खरीदने का समय नहीं मिलेगा मामले की गंभीरता को समझते हुए नीमच हेडलाइंस संपादक अविनाश जाजपुरा और नरेंद्र गहलोत नीमच सिटी थाने पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक राकेश सगर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने थाने पर पहुंचकर भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 507 के तहत अज्ञात फोन कॉलर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया एवं पुलिस अधीक्षक राकेश सगर ने पूर्ण आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

0 comments