नीमच पुलिस ने साढे चार क्विंटल डोडा चूरा सहित तस्कर को पकड़ा पिस्टल व स्कार्पियो
July 12, 2019नीमच बघाना पुलिस ने घेराबन्दी कर स्कॉर्पियो में भरा साढ़े 4 क्विंटल अवैध डोडा चूरा सहित एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार हो गया है। पकड़े गये आरोपी से पिस्टल भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने बताया कि बघाना पुलिस ने अल सुबह गांव बिसलवास कला के रास्ते स्कार्पियो क्रमांक आरजे 09 यूए 9717 में ले जाते साढ़े चार क्विंटल डोडाचूरा के साथ आरोपी मांगीलाल पिता प्यारचंद रावत (मीणा) निवासी मिनाहरा निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य आरोपी कमलेश विश्नोई निवासी बाड़मेर (राजस्थान) मौके से फरार हो गया है। आरोपी से 32 बोर पिस्टल भी जप्त कि है।
टीआई प्रतीक राय ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी कर गाड़ी को पकड़ा है। डोडाचूरा नीमच जिले के थडोली (जावी) निवासी शंभूलाल पिता मोडिलाल मीणा के यहां से भरना बताया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 179 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 / 29 एँव 25/27आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्घ कर मामला जाँच में लिया
बताते है सरकार तो डोडाचूरा का नष्टिकरण कर रही है किंतु नम्बर दो के बाजार में इसकी कीमत जो बताई गई है उसमें मध्यप्रदेश में एक हजार रुपये किलो, राजस्थान में पन्द्रह सौ रुपये किलो व पंजाब में दो हजार ₹ किलो के भाव से तस्कर डोडाचूरा बेंचते है।
0 comments