विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

July 09, 2019

नीमच - देश में बढ़ती हिन्दूद्रोही व देश विरोधी इस्लामिक गतिविधियों के खिलाफ अंकुश लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि तहसीलदार अजय हिंगे को ज्ञापन सौपा इस्लामिक जिहादी व कथित सेक्यूलरवादी व अन्र्तराष्ट्रीय तंत्र के मिथ्या प्रचार तथा प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष हमलों पर अंकुश लगाकर शान्ति प्रिय हिन्दू समाज तथा राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा की मांग की । हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि गत कुछ वर्षो में अलगाववादी मानसिकता के साथ चलने वाले इस्लामिक जिहादी संगठनों की देश विरोधी व हिन्दू द्रोही गतिविधियों के कारण देश में हिन्दू समाज व उसके धर्म स्थलों पर न सिर्फ सरेआम अनेक हमले हुए बल्कि माॅब लिंचिंग के नाम पर कुछ छुटपुट झुठी घटनाओं का बढ़ा चढ़ाकर पेश कर भोले भाले ग्रामीणों, गौरक्षकों, राम भक्तों तथा अन्य राष्ट्रवादियों को बदनाम करने के षडयंत्र रचने का प्रयास भी किया गया । छोटी-छोटी मासूम बालिकाओं तथा हिन्दू बहिनों के साथ इन जिहादियों की दिनों दिन बढ़ती दरिंदगी सम्पूर्ण भारत को शर्मसार कर रही है । जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद, हिन्दूओं के जबरन धर्मान्तरण उनके पलायन की, कश्मीरी अलगाववाद केरल, बंगाल व कर्नाटक् में हिन्दूओं पर हो रहे सतत् आक्रमणों व जान लेवा हमलों की, राजधानी दिल्ली के व्यावसायिक केंद्र चांदनी चैक क्षेत्र में मंदिर व हिन्दू घरों पर आक्रमण सूरत, जयपुर व रांची में इनके भारत विरोधी हिंसक प्रदर्शनों की, सभी जगह इन्हीं जिहादियों के कारण हिन्दू समाज आज आक्रोषित है । चोरों, गौहत्यारों, गौतस्करों, पेशेवर हमलावरों इत्यादि को बचाने या उनके कुकर्मो पर पर्दा डालने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हिन्दू आस्था के केन्द्रों को निशाना बनाया जा रहा है जय श्री राम जैसे पवित्र उद्धोष, जो कभी देश की सांस्कृतिक आजादी का बीज मंत्र था, आज, वह उसका मूलमंत्र बनकर सम्पूर्ण भारत में युवा शक्ति में जोश का संचार कर रहा है, को, झूठे तरीके से दुरूपयोग कर बदनाम करने के कुत्सित प्रयास इन जिहादियों के द्वारा किए जा रहे है । ज्ञापन देते समय निर्मलदेव नरेला, सत्यनारायण पाटीदार, टीमु खुंआर, लक्ष्मण राठौर, मोहनसिंह राजावत, अरविन्द रावत, कपिल बैरागी, मितेश अहीर, अनुराग बंसल, महेनद्र भटनागर, शेलेन्द्र गर्ग, चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, मनीष शर्मा, ललित ग्वाला, मनीष सुराना, नाना उस्ताद, प्रकाश रावत, कैलाश मालवीय, पप्पु किलोरिया सहित बड़ी संख्या में विहित व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

You Might Also Like

0 comments