महा सतिया जी का मंगल प्रवेश सुख साता पुर्वक स्थानक में विराजित प्रवचन 13जुलाईसे
July 04, 2019
कुकड़ेश्वर- हुकमेंश संघ के नवम नक्षत्र आचार्य भगवंत श्री 1008 रामलाल जी महाराज साहब की आज्ञानुवृतियां शासन दीपिका परम पूज्या प्रेमलता जी महा साहब परम पूज्य श्री कुसुम कांता जी महाराज साहब परम पूज्य श्री कल्पमणी जी महाराज साहब परम पूज्य सुमंगला श्री जी महाराज साहब परम पूज्य मर्यादा श्री जी महाराज साहब आदि थाना 5 का 4 जून गुरुवार को 1100 बजे भव्य प्रवेश हुआ आप श्री के प्रवेश करते ही इंद्र देवता ने झमाझम बारिश से स्वागत किया स्थानक भवन पर परम पूज्य प्रेमलता जी महा साहब ने अपनी अमृतवाणी में फ़रमाया कि चातुर्मास 15जुलाई से प्रारंभ हो रहा है इससे पूर्व सभी तैयारियां करले एवं चातुर्मास प्रारंभ होते ही धर्म आराधना में लगकर अपनी आत्मा का कल्याण करें इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ के कई महिला पुरुष उपस्थित थे आप श्री के प्रवचन 13 जुलाई आषाढ़ सुदी तेरस से प्रारंभ होंगे एवं चातुर्मास स्थापना 15 जुलाई को है 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव आदि मनाए जाएंगे आप सुख साता पूर्वक स्थानक भवन में विराजमान है सभी धर्मानुरागी दर्शन लाभ लेकर अपनी आत्मा का उत्थान करें उक्त जानकारी संघ शाखा प्रभारी चातुर्मास समिति उपाध्यक्ष मनोज खाबिया ने दी
0 comments