महिला से मारपीट करने वाले माँ-बेटां को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास
July 31, 2019
नीमच। श्री महेश कुमार त्रिपाठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा महिला एवं उसके दों बेटों को पड़ोस में रहने वाली महिला से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाने के आरोप का दोषी पाकर 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500-500रू. जुर्माने से दण्डित किया गया।
जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 01 वर्ष पुरानी दिनांक 25.05.2018 के रात्री 11ः00 बजे फरियादीया छोटीबाई के स्कीम नंबर 08, बघाना स्थित घर के बाहर की हैं। फरियादीया घर के बाहर बैठी हुई थी तभी पड़ोस में रहने वाली आरोपीया कमरून उर्फ कमरूनिशा, उसके दोनों बेटे मोसिन व राजा आए और फरियादीया से कहा कि तुम्हारे कपड़े बर्तन धोने से हमारे घर के सामने गिला हो जाता है, वह नहीं होना चाहिए ओर इसी बात को लेकर ओर ज्यादा विवाद करते हुए तीनों आरोपियों ने एकमत होकर लोहे के सरिये, ईट व पत्थरों से छोटीबाई के साथ मारपीट करीं, जिस कारण छोटीबाई के पांव में फ्रैक्चर हो गया था। पड़ोस में रहने वाले इंदु कबाड़ी व आफताब ने बीच-बचाव किया। फरियादीया ने घटना कि रिपोर्ट बघाना पर की, जिसपर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र्रमांक 129/18 अंतर्गत धारा 325/34 भादस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया पुलिस बघाना द्वारा फरियादीया का मेडिकल कराकर तथा आरोपीगण को गिरफ्तार कर शेष विवेचना उपरांत चालान नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
श्री आकाश यादव, एडीपीओ द्वारा फरियादी छोटीबाई, चश्मदीद साक्षीयों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर प्रमाणित कराया गया कि आरोपीगण द्वारा मामुली विवाद को लेकर अकेली महिला के साथ मारपीट कर उसके पैर मे गंभीर चोट पहुचाई है, इसलिए उन्हें कठोर दण्ड से दण्डित किया जाए। *श्री महेश कुमार त्रिपाठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपीगण (1) कमरून उर्फ कमरूनिशा पति नासिर, उम्र-43, (2) मोसिन पिता नासिर, उम्र-23 तथा (3) राजा पिता नासिर, उम्र- 22, तीनों निवासी-स्कीम नंबर 08, बघाना, जिला नीमच को धारा 325/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करके गंभीर चोट पहुचाना) में 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500-500रू. जुर्माने से दण्डित किया तथा साथ ही आहत छोटीबाई को 1000रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी दिया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री आकाश यादव, एडीपीओं द्वारा की गई।

0 comments