पत्रकारों के साथ घटना के विरोध में मनासा के पत्रकारों ने ज्ञापन दिया
June 30, 2019
मनासा.पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं के विरोधस्वरूप शनिवार को मनासा के पत्रकारों ने एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में प़ेस क्लब मनासा, नगर प़ेस क्लब मनासा एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ नगर इकाई मनासा ने गत दिनों मध्यप़देश के सागर में पत्रकार चक़ेश जैन को जिंदा जलाकर हत्या करने जैसे गंभीर घटनाओं के कारण प़देश के पत्रकारों में मय एवं रोष व्याप्त हैं। पत्रकारों में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया हैं। साथ हि भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा गत दिनों पत्रकार के साथ अशोभनीय एवं अमर्यादित शब्दो का प़योग कर अभद़ व्यवहार किया गया था, जो प़ेस की स्वतंत्रता के विरूध्द था। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि मध्यप़देश में अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू कर उपरोक्त दोनों घटनाओं के दोषियों के विरूध्द अतिशीघ़ कार्रवाई कर दिवंगत पत्रकार के परिजनों को एक करोड रूपया मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। ज्ञापन का वाचन संजय व्यास ने किया। इस अवसर पर पत्रकार सलीम कुरेशी, गोपाल जोशी, बीएल दमामी, दिनेश सागर सेन, देशराज सहगल, विजय पंवार, रामधन विजयवर्गीय, शब्बीर बोहरा, सुरेश कुमावत, कैलाश सोडानी, दिनेश पडायपंथी, रिंकु कसेरा, हेमंंत शर्मा, राकेश गुर्जर, नौशाद पठान, विश्वजीत भट्ट, परशराम वर्मा, राकेश गुर्जर, मंगल कुशवाह, दिलीप बोराना, कुंज बिहारी कुशवाहा, धर्मेंद्र पाटीदार, नरेन्द्र राठौर, रमेेेश गुर्जर, नरेन्द्र कुशवाहा, मनीष जोलानिया, राकेश राठौर, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

0 comments